Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 09 दिसम्बर, जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस मनाई जाती है। उक्त अवसर पर मानव अधिकार से संबंधित शपथ भी दिलाई जाएगी।

उक्त के आलोक में जिलाधिकारी ने समाहरणालय,अनुमण्डल से लेकर प्रखण्ड कार्यालय के कार्यालय प्रधान को निदेशित किया कि 10 दिसम्बर 2025 को 11:00 बजे पूर्वाह्न में अपने-अपने कार्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मानवाधिकार दिवस से संबंधित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करेंगे।