#MNN@24X7 मेरठ। मेरठ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है दरअसल, शुक्रवार को छात्रा को बस में मारी गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। छात्रा गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

घायल छात्रा कक्षा 11 की है जो मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजन निलोहा निवासी युवक ने छात्रा को गोली मारी है। घायल छात्रा फलावदा थाना क्षेत्र के पिलोना गांव की रहने वाली बताई जा रही है।मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर ये घटना हुई है।

वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से बस में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

(सौ स्वराज सवेरा)