#MNN@24X7 छपरा। सारण शिक्षक उप निर्वाचन, 2023 को ले कर प्रशांत किशोर का दिखा जादू। अफाक अहमद की जीत से पीके ने साबित कर दिया है कि वह वास्तव में चुनाव जीताने का जादूगर है।

निर्दलीय प्रत्याशी आफाक अहमद को समर्थन दे कर जन सूरज ने जीत का रास्ता आसान बना दिया। इस प्रकार सारण शिक्षक निर्वाचन को ले सारा उहापोह की स्थिति खत्म हो गयी है। अंतिम चुनाव परिणाम प्राप्त हो गया है। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक मत 3055 हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद विजयी घोषित हुए है। द्वितीय स्थान पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महागठबंधन समर्थित प्रत्यशी आनंद पुष्कर को 2381 मत प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 495 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008, लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।

सारण स्नातक निर्वाचन 2023 के लिए मतगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सारण के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।