Breaking News

खानपुर थाना के शोभन डीह के नाबालिग बच्ची के गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करो- ऐपवा।

दलितों, गरीबों, मजदूरों की बच्चियां अपराधियों का आसान शिकार क्यों?-मोदी-नीतीश शर्म करो- आइसा/आरवाईए।

#MNN24X7 समस्तीपुर, 4 जून, मुजफ्फरपुर की 10 वर्षीय ब्लातकार पीड़िता दलित बच्ची की इलाज के आभाव में हुई मौत के खिलाफ आइसा, आरवाईए, ऐपवा एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आक्रोश मार्च निकालकर सभा के जरिए स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सजा देने एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफा देने की मांग की।

बुधवार को बड़ी संख्या में आइसा, आरवाईए, ऐपवा एवं भाकपा माले से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में शामिल कार्यकर्ता “मुजफ्फरपुर ब्लातकार पीड़िता दलित बच्ची की इलाज के आभाव में मौत क्यों- मंगल पांडे जबाब दो”, “स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सज़ा दो”, “शोभन-खानपुर के नाबालिग बच्ची के गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार करो”, “बढ़ते हत्या- ब्लातकार और कुशासन की सरकार नहीं चलेगी” आदि आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे।

मार्च बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार एवं ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने की जबकि सभा का संचालन आइसा के जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने किया।

सभा को भाकपा माले के उपेंद्र राय , जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, गंगा प्रसाद पासवान, राज कुमार राय, उमेश महतो, रामलाल राम, राजद के अकबर अली, आरवाईए के कुंदन कुमार, नवीन कुमार, संतोष कुमार, अनील शर्मा, नीरज कुमार, तनंज्य प्रकाश, संतोष कुमार, आइसा के राजू झा, द्रख्शा जबीं, राजू झा, गौतम कुमार, संतोष कुमार, जीतेंद्र कुशवाहा, ऐपवा के आरती कुमारी आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा-जदयू सरकार को आड़े हाथों लिया।