Breaking News

दरभंगा के नगर थाना की पुलिस की बड़ी छापेमारी , फ़रार नाबालिग लड़की को लिया बरामद। जी हाँ अपहरण के केस में लड़की ने कोर्ट में किया था आत्मसमर्पण। फिर नगर थाना में बैरक से पुलिस को चकमा देकर हो गई थी फरार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक नाबालिग लड़की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में महिला हेल्प डेस्क में ड्यूटी कर रही सिपाही श्वेता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा है कि लड़की की मां ने अपनी पुत्री के अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद लड़की ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। न्यायालय अवधि समाप्त होने के बाद लड़की को नगर थाना लाया गया। उसके बाद उसे पुलिस की निगरानी में बैरक में रखा गया।

30 जुलाई को पुन: लड़की को न्यायालय ले जाया गया। वहां 164 का बयान कराया गया। उसके बाद डीएमसीएच में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। उसके बाद फिर से उसे संरक्षण में रखा गया। गत 31 जुलाई की दिन में 10:30 बजे जब महिला सिपाही खाना खाकर हाथ धोने के लिए चापाकल पर गई, इसी बीच पीड़िता चकमा देकर भाग गई।

उसके बाद नगर थाने को सूचना देकर अपने स्तर से तथा नगर थाने के पदाधिकारी के सहयोग से उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिर भी शुभंकरपुर TOP की पुलिस लगातार छापेमारी करती रही। आज नाबालिग लड़की को सोनकी थाना छेत्र से बरामद कर नगर थाना लाया गया है।