Breaking News


दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के अधीन शिक्षा शास्त्री सत्र 2021-23 प्रथम वर्ष में पंजीयन आठ अगस्त से शुरू होने जा रहा है। छात्र 12 अगस्त तक अपना पंजीयन निर्दण्ड करा सकते हैं। 13 से 16 अगस्त तक सामान्य दण्ड एवम 17 से 20 तक विशेष दण्ड के साथ पंजीयन की व्यवस्था रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि इसी सत्र के प्रथम वर्ष के छात्र 25 से 31 अगस्त तक यानी एक सप्ताह तक निर्दण्ड परीक्षावेदन कर सकते हैं। वहीं, पहली सितम्बर से तीन सितम्बर तक सामान्य दंड व चार-पांच यानी दो दिनों तक विशेष दंड के साथ फॉर्म भरने की सुविधा दी गयी है। इसी क्रम में 16 सितम्बर से परीक्षा की संभावित तिथि निर्धारित की गई है ।

पीआरओ के अनुसार, कुलपति के आदेश पर इस आशय की सूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ दिनेश्वर यादव ने जारी कर दी है।