दरभंगा, 08 सितम्बर 2022 :- उत्पाद आयुक्त और निबंधन महानिरीक्षक, बिहार बी. कार्तिकय धनजी के द्वारा दरभंगा जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी राजीव रौशन, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश के साथ दरभंगा में चलाए जा रहे मद्य निषेध अभियान की समीक्षा की गयी।

समीक्षा में पाया गया कि दरभंगा में अभियान बहुत ही सुचारु रुप से चलाया जा रहा है। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को इसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया।

इसके उपरान्त उनके द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को कई निर्देश दिए गए।
     
तदोपरान्त उन्होंने उत्पाद कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला अवर निबंधन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।