Breaking News


#MNN@24X7 ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश से विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2020- 21 तथा 2021- 22 में सेवानिवृत्त 29 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए ग्रेजुएटी एवं अर्जित अवकाश के नगदीकरण की राशि के भुगतान हेतु 11, 07,86,124/- रुपए की राशि से कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद द्वारा दरभंगा कोषागार को भेजी दी गई है।

विश्वविद्यालय के सहायक वित्त पदाधिकारी डा श्रीमोहन झा ने बताया कि उक्त राशि राज्य सरकार से प्राप्त हुई थी। कुलसचिव प्रोफ़ेसर अहमद ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।