#MNN@24X7 दरभंगा, 29 अक्टूबर 2022 :- जिलाधिकारी दरभंगा के कार्यालय प्रकक्ष में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
     
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता, 2022 का आयोजन लहेरियासराय दरभंगा के प्रेक्षागृह में 03 और 04 नवम्बर को किया जाना है, इसकी तैयारी के संबंध में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के साथ-साथ जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दूर से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन की व्यवस्था संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था दरभंगा क्लब में की जाएगी।
 
उन्होंने इवेंट स्थल पर दो मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश सिविल सर्जन दरभंगा को दिया। कार्यक्रम स्थल पर अभिभावक को बैठने के लिए बाहर में अलग से व्यवस्था आयोजक द्वारा किया जाएगा। जिसमें अंदर के कार्यक्रम को सीसीटीवी के माध्यम से प्रदर्शन करने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
    
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उक्त आयोजन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को अपना सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया।
उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के वर्ग 06 से 12 तक के बच्चों के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी एवं निजी स्कूल के लिए पहली बार किया जा रहा है, जिससे यहाँ के मेधावी छात्र/छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों के प्रतिभागी यथा – गणमान्य व्यक्ति या आम जनता के लिए 03 श्रेणी में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

मेगा माइंड फेस्ट के संयोजक विशाल गौरव ने बताया कि इस क्यूज प्रतियोगिता में अंग्रेजी और हिंदी में स्पेलिंग, सृजनशील लेखन, मेंटल एबिलिटी टेस्ट, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं एकल और बाइलिंगुअल आधार पर आयोजित की जाएगी। सामान्य क्यूज, भारत पर आधारित क्यूज की प्रतियोगिता भी होगी। जिसमें क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता भी होगी लेकिन, यह केवल अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रुद्र सावित्री मेगा माइंड फेस्ट की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई है।
     
उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यम सहाय एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। वही रुद्र सावित्री माइंड फेस्ट क्विज़ प्रतियोगिता 2022 की ओर से आयोजनकर्ता विशाल गौरव,अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, संयोजक जितेंद्र सिंह एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।