Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा, 23 नवम्बर। उप सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार संजय कृष्ण द्वारा प्रमण्डलीय जन सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा का निरीक्षण एवं जाँच किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोकड़ पंजी, बिल बुक, आकस्मिक पंजी, उपस्थिति पंजी एवं विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाये गये तथ्यों से वे पूर्णतः संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी कर्मी मुस्तैद एवं सक्रिय पाए गए।
 
उक्त अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, लिपिक माया मल्लिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार आनन्द, वाहन चालक सुजीत कुमार, कार्यालय परिचारी मो. शाकिर आलम एवं सलाहद्दीन के साथ-साथ जिला जन सम्पर्क कार्यालय कार्यालय के कर्मी रमेश कुमार झा, वाहन चालक अजीत कुमार, कार्यपालक सहायक राजेश कुमार एवं कार्यालय परिचारी जुनैद आलम उपस्थित थे।