Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा7जनवरी2023 पंडासराय भाकपा माले जिला कार्यालय में आज कॉमरेड जीतन ठाकुर को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कल 6जनवरी को उनकी मृत्यु अपने घर सदर प्रखंड के छबैला गांव में हो गई थी। वे लगभग एक साल से लकवा ग्रस्त थे और भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उनके लड़का और परिजनों ने उनकी पूरी सेवा श्रुषा किया।

पार्टी कार्यालय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड रामदेव मंडल ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पार्टी के संस्थापक नेता आर के सहनी ने बताया कि कॉमरेड जीतन ठाकुर का जिला के सदर प्रखंड के पार्टी संगठन निर्माण और आंदोलन में भारी योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड में हुए भूमि आंदोलन और जनता पर सामंत पुलिस गठजोड़ के दमन के खिलाफ जनता के प्रतिरोध का नेतृत्व किया था। यही कारण था कि उन्हें एक झूठे हत्या के मुकदमा में फसा कर आजीवन कारावास की सजा सामंती ताकतों द्वारा करा दी गई थी। कॉमरेड सहनी ने जीतन ठाकुर को एक सच्चा कम्युनिस्ट और जनता का नेता बताया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर सचिव सदीक भारती, पार्टी कार्यालय सचिव अवधेश सिंह, रानी शर्मा और कुलदीप कुमार साह शामिल थे। कॉमरेड जीतन ठाकुर के स्मृति में 17जनवरी को छ्बैला गांव में पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।