Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। केन्द्रीय पुस्तकालय कर्मी हरे कृष्ण चौधरी के आकस्मिक निधन से गुरुवार को संस्कृत विश्वविद्यालय बंद रहा। पिंडारुच निवासी श्री चौधरी कर्मठ एवं समय के प्रति निष्ठावान थे लेकिन बुधवार को उनका अचानक देहावसान हो गया।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शोक में डूबे विश्वविद्यालय के सभी कर्मियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य रखने की कामना की।