#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज बुधवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्षों /नगर अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की।
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि कल 23 मार्च को समाजवाद के प्रणेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंडों में राष्ट्रीय जनता दल गोष्ठियां आयोजित करेगी। इसके लिए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी प्रखंडों में प्रखंड प्रभारियों की तैनाती की गयी है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गोष्ठियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोहिया के सिद्धांतों और नीतियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प भी दोहराया जाएगा।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया भिखारी लाल सिंह, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ यादव, विष्णुदेव पासवान, संतोष कुमार यादव, मोo याहया उर्फ बरसाती, प्रमोद कुमार राय, रविन्द्र सहनी, गरीब मांझी, संजीत पासवान, दिनेश राय, रविन्द्र कुमार यादव, कर्पूरी ठाकुर, मोo अबू, महेन्द्र कुमार, महेश राय, प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद यादव, रंजीत कुमार रम्भू, रामचन्द्र यादव, अरुण सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, मोहन पासवान आदि मौजूद थे।