Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 05 अप्रैल, कांग्रेस पार्टी के ज़िला कार्यालय प्रांगण मे बुधवार को रमजान-उल-मुबारक के अवसर पर दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या मे शामिल हुए और रोजा इफ्तार किया।

इस मौके पर आए बिहार विधान परिषद सदस्य सह बिहार प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन झा ने प्रदेश भर के मुसलमान भाइयों को रमजान-उल-मुबारक की बधाई दी। पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी रोजेदारों ने रोजा इफ्तार करने से पहले हाथ उठाकर देश की तरक्की एवं अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी.

इस दौरान डॉ झा ने कहा कि ये पाक महीना मुसलमान भाइयों के लिए सबसे पवित्र महिना होता है. लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता इस मौके पर भी घिनौनी राजनीति करने से बाज नही आते हैं। ऐसे लोग जो नफ़रत और घृणा की बात करते हैं, वे वास्तव मे देश और समाज के दुश्मन होते हैं।

इस मौके पर समस्तीपुर मेयर श्रीमती अनीता राम, समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम, दरभंगा उप मेयर नाजिया हसन, प्रदेश प्रतिनिधि माधव झा, जदयू जिलाध्यक गोपाल मंडल,प्रोग्राम की संयोजक प्रतिभा सिंह आदि सैकड़ों उपस्थित हुए।