Breaking News

#MNN@24X7 आज दरभंगा नगर निगम कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी। आज के इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता मुन्ना राम के द्वारा किया गया। जबकि इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप-महापौर नाजिया हसन ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के सम्मान हेतु समान काम समान वेतन, एवं समानता के अधिकारों के हितों कि रक्षा के लिए हमेशा लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों कि मांग को सदन में लाऊंगी।

इस संबंध में पप्पू कुमार महतो, कुलदीप कुमार तथा विजय राम ने अपने साथी कर्मचारियों एवं समाज की समास्याओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महासचिव मुन्ना राम,भोला साह, अरविंद राम, संजय राम, कुणाल राम सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थें।