Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज 27 अप्रैल को नरहन स्टेट के जे.पी.एन.एस. उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण सिन्हा के द्वारा एक बैठक की गयी। इस बैठक में शामिल स्थानीय जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम, इसी स्कूल के रिटायर्ड पूर्व क्लार्क आनन्ददेव शाही, नरहन पंचायत समिति सदस्या चांदनी देवी, नरहन सरपंच पति पिंकू श्रीवास्तव, स्कूल के शिक्षक अरविन्द कुमार दास, घनश्याम राय, कम्प्यूटर के शिक्षक, स्थानीय ग्रामीण राजद नेता मुकेश कुमार, दिलीप कुमार उर्फ ननकी इत्यादि मौजूद थे।

इस अवसर पर पर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने स्थानीय जिला परिषद जितेंद्र राम को हाई स्कूल के डेवलपमेंट से संबंधित एक आवेदन भी सौंपा। जिस पर जिला परिषद जितेंद्र राम ने प्रधानाध्यापिका को हर संभव डेवलपमेंट से जुड़ी मदद का भी आश्वासन दिया।