Breaking News

सभी ने उनकी कार्य क्षमता को सराहा

#MNN24X7 दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभागाध्यक्ष सह सीसीडीसी डॉ विजय कुमार मिश्र आज सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित एक औपचारिक विदाई कार्यक्रम में उन्हें पाग चादर से सम्मानित किया तथा भगवत गीता की पुस्तक के साथ मिथिला पेंटिंग भी भेंट की गई। वहीं, संस्कृत कॉलेज मदनेश्वरस्थान के प्रध्यापक डॉ वासुकीनाथ झा को भी सम्मानित किया गया।

चक्रानुक्रम में डॉ झा ही साहित्य विभाग के नए अध्यक्ष बनने वाले हैं। मौके पर प्रतिकुलपति डॉ सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त डॉ मिश्र की शालीनता, कर्तव्यनिष्ठा व उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। वहीं बोधगया से आये पूर्व कुलपति डॉ अरविंद कुमार पांडे ने उनकी सहनशीलता व मृदुल स्वभाव की सराहना करते हुए दीर्घायु रहने की कामना की।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि डॉ दिलीप कुमार झा, डॉ रेणुका सिन्हा, डॉ विनय कुमार मिश्र, डॉ दिनेश्वर यादव, डॉ सुनील कुमार झा, डॉ सुधीर कुमार झा समेत अन्य वक्ताओं ने डॉ मिश्र द्वारा विश्वविद्यालय को दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके लंबे स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रयाग सिंह के अलावा अन्य कर्मी भी मौजूद थे।