Breaking News

#MNN@24X7 बहादुरपुर, 15 जून, केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ, प्रखंड अंचल कार्यालय पर महागठबंधन के आवाह्न पर, बहादुरपुर प्रखंड के सीपीआई (एम) कार्यकर्ता मिर्जापुर, देकुली स्थित प्रखंड कार्यालय से झंडा बैनर गाजे-बाजे के साथ, बड़ी संख्या में जुलूस निकालकर, प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

माकपा समर्थकों ने संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे। केंद्र सरकार हाय हाय, महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारों को रोजगार दो, शिक्षा रोजगार मनरेगा में कटौती नहीं चलेगी, सार्वजनिक संपत्तियों को बेचना बंद करो एमएसपी का गारंटी देने वाला कानून बनाना होगा, खाद सुरक्षा बंद करने की साजिश नहीं चलेगी,अडानी अंबानी का राज नहीं चलेगा, देश में मनुवाद नहीं चलेगा जैसे नारे लगा रहे थे

प्रदर्शन काफी आकर्षित एवं प्रभावशाली था प्रदर्शन में युवा एवं महिलाओं की भागीदारी काफी थी। प्रदर्शन की अगुवाई सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य सुशीला देवी, गणेश महतो, प्रखंड सचिव राम सागर पासवान, ललन यादव, शीला देवी, सुनील शर्मा, फूल बाबू चौधरी, उग्र नारायण गिरी, मिथिलेश महतो, मनोहर शर्मा, रूबी देवी, सुनील शर्मा, वृंद चौपाल, मुकेश कुमार आदि कर रहे थे।