Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, बाईस जून को दरभंगा में हुए तिहरे हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी कुंदन सिंह के रूप में की गयी है कुंदन सिंह इसी सफारी गाडी का चालक जिसपर ताबड़तोड़ गोली बारी कर तीन लोगो की अपराधी ने हत्या कर दी थी लेकिन कुंदन सिंह सही सलामत घटना में बच गया था।

दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने चालक कुंदन सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की चालक के ब्यान लगातार बदल रहे है ऐसे में चालक की भूमिका संदिग्ध माना जा जा रहा है उन्होंने आशंका व्यक्त भी किया की चालक घटना में लाइनर की भूमिका में रहा हो।

तत्काल चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जरुरत होने पर उसे रिमांड पर लेकर पुलिस आगे भी पूछताछ कर सकती है। पीड़ित परिवार की तरफ से भी कुछ लोगो के खिलाफ आवेदन दिया गया है लगातार अप्राधिओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है इसके लिए एक SIT टीम भी दरभंगा पुलिस ने गठित की है।