Breaking News

#MNN@24X7 लखनऊ, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर ढाया।अब इस कहर का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। यूपी के कई जिलों में समय बारिश तबाही मचा रही है।काशी और संगम नगरी में घाट डूबने लगे हैं।घाट के पास बने कुछ छोटे मंदिर पहले ही डूब चुके हैं।मथुरा में यमुना नदी के उफान ने कई गांवों को अपने चपेट में ले लिया है।

यूपी में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में पिछले 30 घंटे के अंदर 10 लोगों ने जान गंवाई है।रामपुर में डूबने से दो लोगों की मौत,बलिया,महोबा और ललितपुर में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत।इसके अलावा सुल्तानपुर में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत।

यूपी के बड़े शहरों की बात की जाए तो मथुरा में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।बदायूं में भी गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।बुलंदशहर और फर्रुखाबाद में नदी खतरे के निशान के पास पहुंचने वाली है।मथुरा जिले के मांट इलाके के कई गांव यमुना के पानी में डूब गए हैं।किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है।मथुरा और वृंदावन के निचले इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया है।

(सौ स्वराज सवेरा)