Breaking News

दरभंगा दिनांक 21 अगस्त, कल दिनांक 21 अगस्त 2023 को बिहार में बढ़ते अपराध ,हत्या, लूट के खिलाफ छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन आयकर चौराहा पे किया एव सेंट्रल लाइब्रेरी से आक्रोश मार्च निकाला गया।

वही पुतला दहन की अध्यक्षता छात्र जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। सभा मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दरभंगा जिला अध्यक्ष गगन झा ने कहा कि बिहार में फिर से जंगल राज की और बढ़ रही है , नीतीश कुमार बिहार को बर्बाद करके अब देश को बर्बाद करने की ख्याली सपना देख रहे है , जिस तरह से लगतार बिहार में घटना हो रही है लगता है पूरे बिहार डर के माहुल में जी रहे है ।

वही सभा मे मीडिया से बात करते हुए छात्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने कहा कि बिहार में ना तो पुलिस सुरक्षित है और ना ही पत्रकार सुरक्षित है,जिस तरह से अररिया में पत्रकार की निर्मम हत्या हुई और समस्तीपुर के दरोगा की हत्या पशु तस्करों द्वारा किया गया। इससे लगता है कि बिहार में अपराधियों को डर की इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुकी है । बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है। लेकिन जाती की राजनीति करने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री अपने ही जाती के हत्या पर एक शब्द भी नही बोलें ,ये काफी निंदनीय है। केंद्र सरकार अभिलंब बिहार में राष्ट्रपति साशन लागू कर बिहार के इस जंगल राज के चाचा भतीजे से मुक्त कराए ।

वही युवा नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि दोनों परिवार के एक एक लोगो को सरकार नोकरी दे एवम सरकारी मुहावजा देने का काम करें, सभा मे दलित सेना दरभंगा अध्यक्ष राज कुमार पासवान, विवेक कुमार, बादल यादव, दीपक यादव, राजा बाबू, रोहित पासवान, गणेश कुमार, छोटू कुमार, रणवीर रॉय, शशिकांत चौधरी, दिलशाद सहित दर्जनों छात्र रालोजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।