Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, आज बुधवार को रोसड़ा नगर राजद तथा प्रखंड राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक क्रमशः नगर अध्यक्ष सौरभ सुमन व प्रखंड अध्यक्ष रामस्वार्थ राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

मौके पर संध्या होटल परिसर में “जनसुनवाई केन्द्र” का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने फीता काट कर किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि नगर राजद रोसड़ा के द्वारा प्रत्येक रविवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर की समस्या को सुन कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जायेगा।