Breaking News

विद्यापति सेवा संस्थान करेगा स्वागत, सजेगी सांस्कृतिक संध्या

#MNN@24X7 दरभंगा, गंगोत्री से रामेश्वरम की यात्रा पर बीते एक जून को दरभंगा से रवाना हुए सात सद्भावना कांवड़ यात्री रविवार को बागमती एक्सप्रेस से दरभंगा पहुंचेंगे। जबकि कांवड़ यात्रियों के सरदार, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा भी इसी दिन सड़क मार्ग से दरभंगा पहुंचेंगे।

जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि दरभंगा पहुंचने पर सातों सद्भावना कांवड़ यात्रियों का दरभंगा जंक्शन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मिथिला की गौरवशाली परंपरा अनुरूप कांवड़ यात्रियों का स्वागत सम्मान किए जाने के उपरांत उनके सम्मान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें मैथिली मंच के स्वनामधन्य गायक रामबाबू झा एवं माधव राय की टीम अपनी प्रस्तुति देंगे।