Breaking News

पूर्वाह्न 09:00 बजे अरड़िया संग्राम में बाढ़ न्यीनीकरण तथा कमला नदी के विभिन्न धाराओं को पुनर्जीवित करने की योजना को लेकर करेंगे समीक्षा।

#MNN@24X7 दरभंगा, 28 सितम्बर मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार संजय कुमार झा अपने निर्धारित परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान 30 सितम्बर 2023 को पूर्वाह्न 09:00 बजे संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ अरड़िया संग्राम में बाढ़ न्यूनीकरण तथा कमला नदी के विभिन्न धाराओं को पुनर्जीवित करने की योजना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

तत्पश्चात मंत्री महोदय पूर्वाह्न 10:30 बजे मनीगाछी प्रखण्ड के दहौड़ा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके साथ ही पूर्वाह्न 11:45 बजे अलीनगर प्रखण्ड के संस्कृति महाविद्यालय, लहटा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।