Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 04 अक्टूबर, जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रीनगर ,जम्मू एवं काश्मीर में 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2023 तक आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीवाल (अण्डर-17) बालक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य के टीम का चयन10 से 11 अक्टूबर को भोजपुर (आरा) जिला में किया जाना है।
    
उन्होंने बताया कि उक्त चयन प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी जिले से अण्डर-17 आयु वर्ग के 07-07 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें दरभंगा जिला से सर्वश्रेष्ठ 07 खिलाड़ी को भेजने हेतु स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में 06 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिले से सभी प्रतिभागी, जिनका जन्म 01 जनवरी 2007 या इसके बाद का हो, वे जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।