Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 34 वें जन्मदिवस के अवसर पर 34 किलो का केक काटकर दरभंगा के सर्किट हाउस लहरियासराय में मनाया गया जन्म दिवस समारोह। वही इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पहुंचे और मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता और कार्यकर्ताओं की अच्छी संख्या में मौजूदगी बनी रही।

राजद ने पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी की मौजूदगी एवं डॉ कुमार गौरब के नेतृत्व में मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन।

मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि देखते ही देखते आज तेजस्वी यादव 34 वर्ष के हो गए।उनके 34 वें जन्मदिन पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 34 किलोग्राम का केक काटा गया जो काबिले तारीफ है। आज दरभंगा में कई जगहों पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।इन 34 वर्षों में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी एवं सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।उनके नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि आज उनका जन्मदिन है और इस खुशी के मौके पर वे लगातार आगे बढ़ते रहें।