Breaking News

शोषण और दमन के विरुद्ध जनसन्घर्ष जारी रहेगा–गन्गा प्रसाद पासवान।

भाकपा माले उजियार पुर प्रखंड राय पुर पन्चायत अन्तर्गत हवास पुर में नई शाखा का गठन सम्मेलन आयोजित कर किया।

#MNN@24X7 उजियारपुर, सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुए जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ ही देश में व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। देश को हिन्दू राष्ट्र नहीं वैज्ञानिक समाजवादी राष्ट्र की जरूरत है। देश को साम्प्रदायिकता की नहीं धर्मनिरपेक्षता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की सम्विधान राष्ट्र को समर्पित किया गया था। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार सम्विधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू करने का कोशिश कर रही है। जिसे भाकपा माले बेनकाब कर देगी।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण दलितों,पिछङो एवं अल्पसंख्यको पर न सिर्फ शोषण और दमन उत्पीड़न बढ गया है बल्कि हमले भी बढ रहे हैं जिसे सन्गठित जनसन्घर्षो के रास्ते ही निदान सम्भव है।
सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है जिसके सचिव बाबू राम महतो सर्व सम्मति से चुने गए हैं। भाकपा माले के सदस्य बालेश्वर महतो, राम चन्द्र महतो, त्रिवेणी, लाल बाबू साह, ज्योति कुमार,भोला, सुनील, राम बलि महतो, विनोद महतो, सन्तोष, राजेश, ललन, राज कुमार महतो, देवन, कैलाश महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।