Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, गुदरी के लाल कहे जाने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने प्रसन्ता व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि जननायक को भारत रत्न देने की मांग राष्ट्रीय जनता दल विगत कई वर्षो से कर रही थी। वास्तव में स्मृति शेष जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबो व वंचित समाज के मसीहा थे। उन्होंने जीवन का क्षण-2 तथा शरीर का कण-2 गरीब, असहाय, वंचित वर्ग के कल्याण, देश के विकास व कौमी एकता के लिए समर्पित किया।