Breaking News

सुनील चंद्रवंशी माले का अरवल जिला कमिटी सदस्य थे, इनकी हत्या अपराधियों ने 9 सितंबर को कर दी।।

बिहार में बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगे- उमेश कुमार

भाजपा-जदयू सरकार में दलित- गरीबों के लिए आवाज उठाने वाले नेता-कार्यकर्ता पर हो रहा हमला-माले।

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 11 सितंबर भाकपा माले का अरवल जिला कमिटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी हत्याकांड के खिलाफ भाकपा माले ने विरोध मार्च निकालकर हत्यारे को गिरफ्तार करने एवं बिहार में बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की।

बुधवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता जितवारपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। मार्च नारे लगाते हुए प्रखंड चौक, चांदनी चौक आदि का भ्रमण करते हुए पुनः चांदनी चौक पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने की। जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, महावीर पोद्दार, राजकुमार चौधरी, खुर्शीद खैर, लोकेश राज, उपेंद्र राय, अनील चौधरी, अशोक राय, मो० ऐनुलहक, अशोक कुमार, उमेश राय, शमीम मंसूरी, टींकू यादव, आदि ने सभा को संबोधित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि बिहार के अरवल में भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। बिहार में प्रतिदिन धड़ल्ले से हत्या- अपराध हो रही है।

उन्होंने कहा कि दलित- गरीबों की आवाज उठाने वाले नेताओं को या तो जेल में डाल दिया जाता है या उनकी हत्या कर दी जाती है। भाजपा- जदयू की सरकार में सामंती ताकत एवं अपराधी छवि वाले लोगों का मनोबल बढ़ गया है। एक बोतल शराब के नाम पर दौड़े-दौड़े जाने वाली पुलिस हत्या- अपराध स्थल पर जल्दी से पहुंच नहीं पाती है। अपराधियों को पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। उन्होंने सुनील चंद्रवंशी के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर जेल में बंद करने, पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।