Breaking News

आइसा-आरवाईए द्वारा समस्तीपुर कालेज के पास आयोजित छात्र-युवा संवाद को पदयात्री धीरेंद्र झा ने किया संबोधित।

27 अक्टूबर को मिलर हाई स्कूल पटना में होगा विराट विकास सम्मेलन-धीरेंद्र झा

#MNN@24X7 समस्तीपुर, 21 अक्टूबर, 16 अक्टूबर को बेनीपट्टी- मधुबनी से शुरू भाकपा माले मिथिलांचल का बदलो बिहार न्याय यात्रा दरभंगा होते हुए सोमवार की रात्री समस्तीपुर मुख्यालय पहुंचा जहां रात्री विश्राम के बाद मंगलवार को सुबह पुनः पदयात्रा मालगोदाम चौक से निकल पड़ा। समस्तीपुर कालेज के पास पदयात्रा पहुंचकर आइसा-आरवाईए द्वारा आयोजित छात्र-युवा संवाद में शरीक हो गया। समस्तीपुर कालेज के छात्रों ने पदयात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रा संवाद के बाद उजियारपुर की ओर चल पड़ा।

मौके पर भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि एक समय समस्तीपुर चीनी मिल, ठाकुर पेपर मिल आदि समस्तीपुर का पहचान हुआ करता था। आगे को नया फैक्ट्री, कल-कारखाना, उद्योग-धंधा लगाना तो दूर पूराने सारे कल-कारखाने बंद हो गये। समस्तीपुर बाढ़-सुखाड़-जल जमाव से परेशान है। खेती तबाह है। मजदूरों का पलायन हो रहा है।

डबल इंजन की बिहार की नीतीश सरकार विगत दो-तीन दशकों से इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया गया है। पहले राजनीति का मुद्दा विकास हुआ करता था लेकिन जदयू की सहयोगी दल भाजपा ने अब धर्म को मुद्दा बना दिया है। भाजपा का नफरती अभियान देश के शांति-सद्भाव को खतरे में डाल दिया है। इसलिए भाकपा माले ने मुद्दें-विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेगी।

भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने कहा कि सभी गरीबों को गरीबी का प्रमाण-पत्र देने, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित लघु उद्यमी योजना के तहत सभी 94 लाख अति निर्धन परिवारों को 2-2 लाख रूपये का अनुदान राशि देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने एवं अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने, भूमिहीन को 5 डीसमल जमीन एवं पक्का मकान देने आदि को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान उपस्थित जनसमूहों से किया।

मौके पर राज्य कमिटी सदस्य शनिचरी देवी, साधना शर्मा, मो० जमालुद्दीन, अशोक पासवान, पप्पू पासवान, देवेंद्र कुमार, रंजीत राम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, प्रमिला राय, मनीषा यादव, राजकुमार चौधरी, जयंत कुमार, अमित कुमार, महेश कुमार, अनील चौधरी, लोकेश राज, रौशन कुमार, दीपक यदुवंशी, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० ऐनूलहक आदि पदयात्री उपस्थित हैं। मौके पर भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार ने 27 अक्टूबर को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आहूत विकास सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनभागीदारी दिलाकर सफल बनाने का आह्वान उपस्थित जन समूहों से किया।