बदलो बिहार महाजुटान से जो आवाज़ उठेगी दिल्ली तक गूंजेगी 2 मार्च 2025 को गाँधी मैदान,पटना में होगा आयोजित:- भाकपा-माले।@MNN24X7
#MNN@24X7 पूसा/ समस्तीपुर, पूसा प्रखंड अंतर्गत हरपुर महमदा पंचायत वार्ड-7 में भाकपा-माले का 13 सदस्यीय नये शाखा सम्मेलन भाकपा-माले पंचायत प्रभारी सह जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार के पर्यवेक्षक में आयोजित कर किया गया। नये शाखा सचिव रंजू देवी व माला देवी, सुनीता देवी, बैनू देवी उर्मिला देवी, सरिता देवी, सीमा कुमारी, सीता देवी, सुन्नर देवी, जोखन पासवान, दीपक पासवान, गुड़िया देवी, डुमनी देवी, रेखा देवी सदस्य चुने गए।
सम्मेलन का संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा कि नफरत, हिंसा और भय की राजनीति को नकारना होगा। महिलाओं, किसानों और मजदूरों की वास्तविक आजादी के लिए दावा करना होगा। जातिवाद और धर्मवाद के आधार पर राजनीति करने वाली शक्तियों ने मेहनतकश जनता, किसानों और मजदूरों की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रही है जिसे बेनकाब करना होगा। बिहार में सबसे बड़ी जनसंघर्षों की पार्टी भाकपा माले को किसानों, मजदूरों, छात्र, नौजवानों और महिलाओं के हक अधिकार एवं शोषण दमन के विरुद्ध लड़ने के लिए और मजबूत करना होगा। उन्होंने आगे का कि 2 मार्च 2025 को पटना के गांधी मैदान में “बदलो बिहार महजुटान” रैली में उपस्थित लोगों ने भाग लेने का निर्णय लिया।