#MNN@24X7 दरभंगा आज दिनांक 17.02.2025 को ग्रामीण पुलिस, अधीक्षक दरभंगा द्वारा सकतपुर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजीयों क्रमशः :- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, दागी पंजी, महिला हेल्प डेस्क,अपराध पंजी, चौकीदार परेड, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का निरीक्षण किया गया।

लबित कांडों का साक्ष्यानुसार त्वरित गति निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दिशा निर्देश FIR /थाना दैनिकी/ आरोप पत्र पंजी संधारित करने हेतु दिशा निर्देश। थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई। कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश।वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश।

थाना के विभिन्न मामलों का गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। थाना के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष व महिला हवालात और थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष को डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया। पुलिस के साथ पब्लिक के बेहतर संबंध पर ज्यादा काम करने का निर्देश दिया गया।