त्रिदिवसीय SVEEP गतिविधि से संबंधित विशेष अभियान का आयोजन।

अभियान का थीम “Voter for Earth,Vote for Democracy

03 जून को मतदाता साईकिल रैली का आयोजन।

#MNN24X7 दरभंगा, 02 जून, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन ने बताया कि आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूता के लिए 03 जून 2025 (विश्व साइकिल दिवस) से लेकर 05 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक त्रिदिवसीय स्वीप गतिविधि से संबंधित विशेष अभियान का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का थीम “Voter for Earth, Vote for Democracy” निर्धारित किया गया है।

त्रिदिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य नये मतदाताओं, महिलामतदाताओं,युवाओं,दिव्यांगजनों एवं सभी वर्ग के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुये पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोड़ना है,ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सके।

गौरतलब है कि 03 जून 2025 (विश्व साइकिल दिवस) से लेकर 05 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) तक जिला स्तर पर स्वीप गतिविधि के संचालन हेतु निम्न निदेश संसूचित किये जाते है।

03 जून 2025 को (विश्व साईकिल दिवस),मतदाता साईकिल रैली” का आयोजन।

जिला स्तर पर मतदाता साईकिल रैली का आयोजन 03 जून 2025 को पूर्वाह्न 8.00 बजे किया जायेगा। यह रैली समाहरणालय परिसर स्थित अम्बेदकर सभागार से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम,लहेरियासराय में समाप्त होगी।

मतदाता साईकिल रैली हेतु रूट चार्ट निम्नवत् निर्धारित किया गया है।

समाहरणालय,दरभंगा टावर चौक लहेरियासराय समाहर्ता आवास लोहिया चौक, माउंट समर स्कूल, अपर आयुक्त आवास, लहेरियासराय स्टेशन,चट्टी चौक → प्रेक्षागृह नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय टावर।

रैली में सरकारी और निजी विद्यालयों के छात्र एवं कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेगे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सर्व शिक्षा अभियान,दरभंगा को निदेश है कि सरकारी/निजी विद्यालय से समन्वय स्थापित कर रैली हेतु 200 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति समाहरणालय दरभंगा में 03 जून 2025 को पूर्वाह्न 7.30 बजे तक सुनिश्चित करेंगे,साथ ही रैली के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक संख्या में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा को निदेश है कि उक्त रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी हेतु पर्याप्त संख्या में टी-शर्ट, कैप, विभाग द्वारा निर्धारित स्लोगन लिखा हुआ प्लेकार्ड,पानी बोतल,लस्सी,बैनर एवं मतदाता शपथ पत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), दरभंगा को निदेश है कि साईकिल रैली के दौरान यातायात व्यवस्था के संधारन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता साईकिल रैली का आयोजन बिना किसी रूकावट के संपन्न हो।

अनुमंडल पदाधिकारी,सदर, दरभंगा द्वारा विधि-व्यवस्था संधारन हेतु दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रखंड स्तर पर साईकिल रैली का आयोजन सुनिश्चित कराया जायेगा,जिसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

सभी स्तर पर आयोजित साईकिल रैली के अंत में मतदाता से संबंधित शपथ एवं पर्यावरण से संबंधित शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलाया जायेगा।

विभाग द्वारा मतदाता साईकिल रैली का मुख्य संदेश “साईकिल चलाओ,वोटिंग बढ़ाओ” एवं “फिट भी,वोटर हिट भी”निर्धारित किया गया है।

“दिव्यांगजन के लिए प्रतीकात्मक साईकिल यात्रा” का आयोजन।

दिव्यांगजन के लिए प्रतीकात्मक साईकिल यात्रा का आयोजन प्रबंधक,जिला बुनियाद केन्द्र एवं प्रभारी पदाधिकारी,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया जायेगा।

इसका उद्येश्य दिव्यांगजनों की मतदान में भागीदारी को दर्शाना है।

रैली के अंत में मतदाता से संबंधित शपथ एवं पर्यावरण से संबंधित शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलाया जायेगा।

04 जून 2025 (मतदाता संवाद दिवस)

“चुनाव पाठशाला में विशेष सत्र” का आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सर्व शिक्षा अभियान,दरभंगा 1 को निदेश दिया जाता है कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में Electoral Literacy Club के मदद से चुनाव पाठशाला का आयोजन सुनिश्चित करायेंगे।

मेहंदी/पोस्टर/रंगोली प्रतियोगिता/अन्य प्रतियोगिताएं जैसे रील मेकिंग प्रतियोगिता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस, दरभंगा को निदेश दिया जाता है कि जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर दरभंगा में एवं जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदान एवं पर्यावरण विषय पर आधारित मेहंदी/पोस्टर/रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन सुनिश्चित करायेगे।

वोटर फोरम का आयोजन जिला स्तर पर वोटर फोरम का आयोजन 04 जून 2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अम्बेदकर सभागार में किया जायेगा। समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उक्त फोरम में भाग लेंगे।*

इसी प्रकार सभी प्रखंडों में भी प्रखंड स्तर पर वोटर फोरम का आयोजन किया जायेगा,जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी भाग लेंगे।

उक्त वोटर फोरम में गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा जिनमें शामिल है।

मतदाता शपथ : वोटर फोरम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को मतदाता से संबधित शपथ एवं पर्यावरण के संबंध में शपथ दिलायी जायेगी।

जिला स्तरीय वोटर फोरम में ई.वी.एम/वी.वी.पैट का डिमॉन्स्ट्रेशन नोडल पदाधिकारी, ई०वी०एम० कोषांग ई०वी०एम० डिमॉन्स्ट्रेशन हेतु प्रशिक्षण के लिए चिन्हित चार सेट ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट,04 जून 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे तक अम्बेदकर सभागार में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही ई०वी०एम० के डिमॉन्स्ट्रेशन हेतु श्री मनोज कुमार, शिक्षक एवं श्री पंकज कुमार पासवान, शिक्षक,प्रतिनियुक्त ई०वी०एम० कोषांग की प्रतिनियुक्ति 04 जून.2025 को अम्बेदकर सभागार में की गई है।

पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देना जिला स्तर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे।

प्रखंड स्तर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्वाचक सूची में पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जायेगी।

उप निर्वाचन पदाधिकारी,दरभंगा को निदेश है कि जिला स्तर पर वोटर फोरम के आयोजन हेतु बैनर, मतदाता शपथ पत्र,पेयजल,चाय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

05 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस)

मतदाता वृक्षारोपन अभियान प्रत्येक मतदान केन्द्र / विद्यालय परिसर में पौधारोपन कार्यक्रम का संचालन
किया जायेगा।

प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी मतदाता पौधा रोपन अभियान का संचालन किया जायेगा। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने विधानसभा के मुख्यालय प्रखंड में इस अभियान में भाग लेंगे।

ग्रीन वोटर वॉकथन: जिला स्तर पर ग्रीन वोटर वाकथन का आयोजन 05 जून 2025 को अपराह्न 3.00 बजे से किया जायेगा।

ग्रीन वोटर वाकथन में समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे।

साथ ही इसके तहत समाहरणालय परिसर में पैदल मार्च का आयोजन किया जायेगा जो ई०वी०एम० वेयरहाउस के सामने से प्रारंभ होकर जिला जनसंपर्क कार्यालय,जिलाधिकारी प्रकोष्ठ, सदर भूमि सुधार कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय के सामने से होकर अम्बेदकर सभागार के सामने समाप्त होगा।

अम्बेदकर सभागार के बगल में पौधारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।/

वन प्रमंडल पदाधिकारी,दरभंगा उक्त कार्यक्रम हेतु 05 जून 2025 को पूर्वाह्न 10.00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय को 20 (बीस) पौधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे।

सभी संबंधितों को निदेश दिया जाता है कि प्रत्येक दिन आयोजित होने वाली उपरोक्त गतिविधियों की गुणवत्तापूर्ण फोटो एवं वीडियोक्लिप प्रत्येक संध्या को जिला निर्वाचन, दरभंगा एवं स्वीप कोषांग के व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।