तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ ही जनकवि नागार्जुन जन्म दिवस समारोह का हुआ आगाज।
जनकवि नागार्जुन का साहित्य सत्ता से आंखों में आंख मिलाकर सवाल करने की प्रेरणा देती है- डा० प्रभात कुमार।
नागार्जुन हमेशा संघर्षशील ताकतों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे- शाह जफर इमाम।
#MNN24X7 समस्तीपुर, 11 जून जनकवि नागार्जुन की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ ही नागार्जुन जन्म दिवस समारोह का शुरुआत किया गया। मौके पर “वर्तमान समय में नागार्जुन के साहित्य की प्रासंगिकता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन जसम जिला कमिटी के बैनर तले किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जन संस्कृति मंच के जिला सह समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के सेवानिवृत्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि चाहे सत्ता कितना भी निरंकुश क्यों न हो, जनकवि नागार्जुन हमें जन सारोकार से जुड़े सवालों को सत्ता के आंखों में आंख मिलाकर पूछने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के खिलाफ खुलकर लिखते थे। आज लिखने पर, बोलने पर, सवाल करने पर पाबंदी है। अगर आज नागार्जुन होते तो या तो उनकी हत्या कर दिया जाता या जेल में बंद होते। उन्होंने कहा कि चुनाव से क्रांति नहीं होता। चुनाव लड़ने वाली दल चुनाव में जो चालाकियां हैं, उनकी शिकार हो जाती हैं। वे चुनाव जीतने में जाति- धर्म आदि का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने नागार्जुन का तुलना कबीर, विद्यापति जैसे कवि से करते हुए कहा कि जनकवि नागार्जुन को हिंदी साहित्य में जो स्थान मिलना चाहिए, वह नहीं मिल सका।
जनवादी लेखक संघ के जिला अध्यक्ष शाह जफर इमाम ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनकवि नागार्जुन हमेशा संघर्षशील ताकतों के लिए प्रेरणास्रोत बनें रहेंगे। जलेस के काशीम सबां ने अपने स्व रचित ग़ज़ल का पाठ किया।
मौके पर विद्यानंद दास, सुनील कुमार दूबे, महावीर पोद्दार, ललन कुमार, रामबली सिंह, आइसा के सुनील कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह आदि ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन जसम के जिला सह सचिव अरविंद आनंद ने किया।