#MNN24X7 समस्तीपुर जिला के महागठबंधन के कार्यकर्ता राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए ‘बिहार बंद’ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर में जुलूस निकाल कर शहर को बंद कराया गया।

महागठबंधन द्वारा नगर भवन के पास समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ को सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे लगभग 05 घंटे जाम करके यातायात का ठप किया गया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा भी हुई। स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर गरीब विरोधी नीति लागू कर रही है। यह सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई, तो वह केवल सड़क पर नहीं बल्कि आने वाले दिनों में सदन तक आंदोलन करेंगे। राजद विधायक ने कहा कि हम बीजेपी की और नीतीश कुमार के ‘गोदी आयोग’ को अनुमति नहीं देंगे। दादागिरी नहीं चलेगी। बिहार लोकतंत्र की जननी है और भाजपा यहां लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं। बिहार के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। यहां ‘क्रांति’ होगी।

राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया है। इससे गरीबों और पिछड़ों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, लोजपा पारस जिलाध्यक्ष विनय चौधरी तथा VIP जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू ने संयुक्त रूप से कहा कि निर्वाचन आयोग

मतदाता सूची के अपने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के जरिए प्रवासियों, दलितों, महादलितों और गरीब मतदाताओं से मताधिकार छीन रहा है। यह इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदान को बाधित करने की एक साजिश है।

मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोo अबू तमीम, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, वरीय नेता रामचंद्र महतो, भाकपा माले जिला मंत्री प्रोफेसर उमेश कुमार, वीआइपी जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, लोजपा पारस जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, उजियारपुर राजद संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो , एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रजीउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, समाजसेवी डाo सफदर, वरीय राजद नेता प्रेम प्रकाश शर्मा, राजद नेता सत्यविन्द पासवान, संजीव कुमार राय, राकेश कुमार ठाकुर, उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव, भिखारी लाल सिंह, जिला पार्षद हेमंत राय, संजय नायक, जितेन्द्र सिंह चंदेल, शत्रुध्न यादव, रामविनोद पासवान, राजेन्द्र राम, पप्पू यादव, संतोष कुमार यादव, मनोज कुमार राय, मोo फैयाज अहमद, जयशंकर राय, गुंजन देवी, हरेंद्र कुमार, मोo मुराद, चमन यादव, ज्योतिष महतो, राकेश कुमार राय, मुकेश यादव, कांग्रेस नेता कामेश्वर पासवान, देविता देवी गुप्ता, मुकेश कुमार चौधरी, उमेंद्र नाथ तिवारी, कन्हैया सिंह, मनोज भारद्वाज, डोमन राय, रितेश कुमार चौधरी, राजन कुमार वर्मा, अभिनव अंशु, विश्वनाथ सिंह हजारी, रघुनंदन पासवान, मोo अबू तनवीर, भाकपा के सुधीर देव, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, शशिरंजन बबलू, माकपा नेता अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता, शिक्षाविद मोo शाह जफर इमाम, सत्यनारायण सिंह, रामसागर पासवान, रघुनाथ राय, उपेन्द्र राय, सुरेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश यादव, भाकपा माले नेता जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, राजकुमार चौधरी, अनिल चौधरी, प्रीति कुमारी, वंदना सिंह, खुर्शीद खैर, सुनील कुमार, दीपक यदुवंशी, लोजपा पारस के मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, हरिशंकर सिंह, चंदेश्वर राय, रीता पासवान, जितेन्द्र कुशवाहा, सरिता कुशवाहा, राजा पासवान, डाo विनोद कुमार, अरविन्द पासवान, संजय कुशवाहा, प्रिंस कुमार, पूनम सहनी, बबलू कुमार, सुनील मिश्रा सहित हजारों की संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।