#MNN24X7 दरभंगा आगामी पुष्प प्रदर्शनी को लेकर लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर समियाना टेंट हाउस द्वारा पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं नगर निगम प्रशासन एवं पूर्व पार्षद श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा के अथक प्रयास से परिसर में साफ-सफाई का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 30 दिसंबर 2025 को होगी। इस दिन स्कूल के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जबकि प्रातःकाल पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को पुष्प प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम, डीआईजी मिथिला क्षेत्र ने अपनी उपस्थिति की सहमति प्रदान की है।
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात पुष्प प्रदर्शनी को आम पुष्प प्रेमियों के लिए खोल दिया जाएगा, जो 1 जनवरी 2026 की शाम 8 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
इसी क्रम में बीते कल शाम आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासचिव राघवेंद्र कुमार द्वारा सभी सदस्यों को उनके-उनके दायित्व सौंपे गए। स्वागत समिति की जिम्मेदारी श्री विनोद पंसारी, डॉ रामबाबू खेतान एवं अन्य वरीय सदस्यों को दी गई है।
वहीं क्राउड मैनेजमेंट एवं टिकट वितरण का कार्य प्रकाश रंजन सिंह को सौंपा गया है। स्टाल एवं विज्ञापन से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी मनोज डोकानियां, नीरज खेरिया को दी गई है, जबकि फंड व्यवस्था की देखरेख कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान द्वारा की जा रही है। प्रदर्शनी में लगने वाली विभिन्न कलाकृतियों का निरीक्षण राज कुमार पासवान द्वारा किया जा रहा है।
बैठक में संस्था की अध्यक्ष डॉ लता खेतान, प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार, बिनोद सरावगी, तरुण मिश्रा, संजय सिन्हा, कमरे आलम, अरुण सराफ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
