#MNN24X7 दरभंगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से बीएड पाठ्यक्रम में जनवरी 2026 सत्र में नामांकन हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन इग्नू के द्वारा मांगा गया है । आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तक है ।
इग्नू द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी । आरक्षण नियमों को ध्यान में रखकर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट ignou-bed.samarth.edu.in छात्र-छात्राएं देख सकते हैं ।
वैसे छात्र-छात्राएं जो 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण किया हो या 55% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री उत्तीर्ण किया हो, साथ ही साथ एलिमेंट्री एजुकेशन में एक प्रशिक्षित इन सर्विस टीचर या सेकेंडरी या हायर सेकेंडरी स्कूलों में टीचर और एन सी टी ई द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में रेगुलर मोड में डिप्लोमा/ प्रशिक्षित अभ्यर्थी ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम निर्धारित योग्यता में पांच प्रतिशत अंकों की छूट होगी।
प्रवेश की कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
इग्नू में बीएड पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष की है एवं कुल फीस ₹60000 है।
