#MNN24X7 दरभंगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश हेतु सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एवं दूरस्थ माध्यम से नामांकन एवं स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय या तृतीय वर्ष में पुनःपंजीकरण हेतु

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक विस्तारित कर दी गई है ।
शिक्षार्थी इग्नू की वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ पर जाकर इग्नू द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों में से इच्छानुसार अपने पाठ्यक्रमों का चयन कर नामांकन करवा सकते हैं।

इग्नू द्वारा स्नातकोत्तर विज्ञान में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी जूलॉजी, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमएससी होम साइंस, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी डाटा साइंस एंड एनालिटिक्स, एमएससी इंडस्ट्रियल सेफ्टी, एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी इनफॉरमेशन सिक्योरिटी जैसे आधुनिक रोजगार उन्मुख कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं जिम प्रवेश लेकर विद्यार्थी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

स्नातकोत्तर कला संकाय के अंतर्गत जर्नलिज्म तथा डिजिटल मीडिया जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन, उर्दू, वैदिक विज्ञान, स्त्री एवं लैंगिक अध्ययन, फ्रेंच, रूसी, भगवत गीता में स्नातकोत्तर, हिंदू अध्ययन में स्नातकोत्तर ज्योतिष विज्ञान में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र तथा अन्य भारतीय भाषाओं में स्नातकोत्तर की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त बाजार उन्मुख पाठ्यक्रम जैसे एमबीए, एमसीए, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक मैनेजमेंट जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

2.5 लाख प्रति वर्ष पारिवारिक आय की सीमा में आने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र बी ए एम, बी काम एफ एवं बी एस सी एम कार्यक्रमों में 50% छूट के साथ नामांकन करवा सकते हैं।

वैसे छात्र-छात्राएं जो स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय या तृतीय वर्ष में पुनः पंजीकरण के लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे अपना पुनः पंजीकरण नियत तिथि तक कराना सुनिश्चित करें जिससे कि आपका पाठ्यक्रम ससमय सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।