Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 17 मार्च -सैदनगर,लहेरियासराय में चल रहे एलिवेटेड पथ निर्माण कार्यों का आज जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,गुणवत्ता एवं यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा ,विभागीय मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें

उन्होंने संबंधित अभियंता को नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया, ताकि कार्य की प्रगति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि एलिवेटेड पथ के निर्माण से लहेरियासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी तथा आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि,बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।