#MNN24X7 दरभंगा, संवाददाता: दरभंगा राज सर्वे परिसर में युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह का 51वां जन्मदिन युवा ब्रिगेड सेना के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखा गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह ने कुमार कपिलेश्वर सिंह के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और आगे भी इसी तरह समाज के लिए समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए लगभग 250 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

दरभंगा राज ट्रस्ट के मैनेजर पवन दत्त ने कहा कि कुमार कपिलेश्वर सिंह के जन्मदिवस पर संतोष कुमार सिंह द्वारा शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और इसकी सारी व्यवस्था उन्होंने स्वयं संभाली है। उन्होंने कुमार कपिलेश्वर सिंह के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कुमार कपिलेश्वर सिंह के द्वारा कई मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।

इस अवसर पर संतोष सिंह, आशुतोष दत्त, रमेश झा, बबलू जी, प्रियांशु झा, चंदन सिंह, मनोज शाह, निरुपम सिंह, रंजन शर्मा, कन्हैया दुबे, बूचन जी, संतोष झा, नंदू जी, सुभाष यादव, कोमल झा, जयप्रकाश ठाकुर, राजीव सिंह, पवन पासवान, विकास पासवान, आर. के. दत्ता, प्रकाश चंद्र प्रभाकर, संतोष श्रीवास्तव, पंडित विजय झा, विपुल पासवान, रमन कुमार मिश्रा, ज्योति कुमारी, सजीवन सदाय, सूजल झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।