व#MNN24X7 दरभंगा नेत्रम् फाउंडेशन, दरभंगा (बिहार) के तत्वावधान में दिनांक 6 एवं 7 जून 2026 को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन “अनुगूंज” किया जा रहा है। यह बिहार में दृष्टि दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए अपने प्रकार का प्रथम प्रयास है, जिसका उद्देश्य उनकी संगीत प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को सशक्त करना है।
शिक्षा जितनी आवश्यक है, उतना ही आवश्यक है प्रतिभाओं को उचित मंच मिलना। इस आयोजन के माध्यम से देशभर की दृष्टि दिव्यांग प्रतिभाएं एक-दूसरे से परिचित होंगी, जिससे आत्ममूल्यांकन एवं उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी:
🔹 प्रथम चरण: वीडियो स्क्रीनिंग
🔹 द्वितीय चरण: चयनित प्रतिभागियों को दरभंगा आमंत्रित कर अंतिम प्रस्तुति
आवेदन से संबंधित जानकारी:
🔹 आयु सीमा: 15 से 30 वर्ष
🔹 अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026
🔹 वीडियो भेजने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026
🔹 वीडियो भेजने हेतु नंबर: 9473441219
चयन प्रक्रिया विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा की जाएगी तथा 25 अप्रैल 2026 तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को व्यक्तिगत अथवा संबंधित संस्थान के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
पुरस्कार:
🏆 प्रथम पुरस्कार – ₹15,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹11,000
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹7,000
सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिस पर प्रतिष्ठित व्यक्तित्व/प्रख्यात कलाकार के हस्ताक्षर होंगे।
आयोजन विवरण:
📍 स्थान: दरभंगा, बिहार
📅 चयनित प्रतिभागियों को 5 जून 2026 की संध्या तक दरभंगा पहुंचना अनिवार्य होगा
📅 6 जून 2026 – प्रातः 9:00 बजे उद्घाटन एवं प्रतियोगिता प्रारंभ
📅 7 जून 2026 – प्रातः 11:00 बजे सम्मान एवं पुरस्कार वितरण
प्रतिभागियों के आवागमन, आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था नेत्रम् फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सांगीतिक प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी।
संपर्क हेतु:
📞 9473441219
📞 9198748659
📧 Contact@netramfoundation.org.in
आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल को अधिक से अधिक प्रतिभाओं तक पहुँचाने में सहयोग करें।
https://forms.gle/2yDsGuCDwFaeDrhL7
