Breaking News

समा22 मार्च को 12,123 से अधिक गैस सिलेंडरों का किया गया वितरण।

23 मार्च को 25,240 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावना।

#MNN24X7 दरभंगा, 22 मार्च, जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा 20 गोदामों और होटलों पर औचक निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 22 मार्च को 12,123 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 13,127 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।

दरभंगा जिला में 23 मार्च 2026 को 12,113 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 25240 गैस सिलेंडर 23 मार्च को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा।

बताया गया कि प्रखंड-पणन पदाधिकारी द्वारा 07 एजेंसियों का निरीक्षण किया, साथ ही 13 जगह छापेमारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें। जिला में सभी एजेंसियों के द्वारा घरेलू गैस का डोर टू डोर वितरण किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है,।

सजग और सतर्क रहें।