दरभंगा, रिपोर्ट नीरज कुमार राय
#MNN24X7 दरभंगा लहेरियासराय: बेलवागंज स्थित मिर्ज़ाख तलब में चैती छठ पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सोमवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
पूजा को लेकर महिलाओं और पुरुषों में खासा उत्साह देखने को मिला। घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां ढोल-बाजे, पटाखों और छठ गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र लहेरियासराय थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही जिला पुलिस और जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान ए.एस.आई उदय कुमार यादव भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
बताया गया कि मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा का समापन किया जाएगा।
