#MNN24X7 पूसा/समस्तीपुर, 23 मार्च, आज इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने राष्ट्रनायक शहीद-ए -आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर प्रखंड के बोस कम्पनी चौक से उमा पाण्डेय महाविद्यालय तक नौजवान द्वारा युवा अधिकार मार्च निकाला गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-नौजवानों का जत्था शहीद-ए-आजम भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत जिंदाबाद, भगत तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा, शहीदों के सपनों को नीलाम करने वालो खबरदार देश का युवा हैं तैयार, नफ़रत का कारोबार बंद करो- रोजगार का प्रबंध करो, रोजी दो-रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, देश के छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, मुद्दा मत भटकाओ – रोजगार कहा के यह बतलाओ, रोजगार पर श्वेत पत्र लाना होगा, भगत सिंह के व्यक्तित्व-कृतित्व को पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद -समाजवाद जिंदाबाद जैसे गगन भेदी नारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम को नेतृत्व करते हुए इस सभा को संबोधित आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा की शहीदे आजम भगत सिंह ने पूंजीवाद ओर साम्राज्यवाद को मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, वह हर प्रकार के शोषण के खिलाफ थे। भगत सिंह एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे जहा मनुष्य द्वारा मनुष्य का शोषण न हों। उत्पादन के साधनों पर कुछ लोगो का अधिकार न हों। लेकिन आज के समय में बिल्कुल इसके विपरित हो रहा है। जिस भगत सिंह ने समाज को समतामूलक बनाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। वर्तमान सरकार उनके सपनों को कुचल रही है। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। हमें लोकतंत्र और संविधान का हर हाल में रक्षा करनी है। आगे उन्होंने कहा की शहीद-ए-आजम भगत सिंह हम सब युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक है। सरकार भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को पाठ्यक्रम में शामिल करें। और 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करें।

वही कार्यक्रम में आरवाईए नेता
गणेश कुमार, मनदीप कुमार, राजीव कुमार, सूरज कुमार, मणि कुमार, सुजीत यादव, विकास कुमार, सत्यम यादव, अंश कुमार, सुमित कुमार पाठक, दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार, आशीष कुमार, नीतीश यादव, सौरभ कुमार, राजीव कुमार, गोलू कुमार, राजीव कुमार सहित दर्जनों नौजवान उपस्थित थे।