प्रतिदिन औसतन खपत के विरूद्ध लगातार आपूर्ति जारी है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिला में रसोई गैस की आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
आज 6,230 एलपीजी गैस सिलेंडर की वितरण किया गया कल 20181 एलपीजी सिलेंडर वितरण की संभावना है।

दरभंगा जिला में गैस वितरण की स्थिति इस प्रकार है। आज कुल वितरित गैस सिलेंडर की संख्या 6230, अवशेष सिलेंडर 9792

29 मार्च को आने वाले कुल सिलेंडर 10,409

29 तारीख को कुल सिलेंडर वितरण की संभावना 20,181 है।

दरभंगा जिला में मांग के तहत एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर नियमानुसार आपूर्ति की जा रही है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि तीनों तेल विपणन कंपनियों के कुल 75 गैस ऐजेंसियों द्वारा प्रतिदिन औसतन मांग के अनुरूप एल०पी०जी० गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में वरीय पदाधिकारी के द्वारा गैस एजेंसियां और होटल में लगातार छापामारी की जा रही है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा ने बताया कि आज 18 स्थलों पर औचक छापामारी किया गया । साथ ही बताया गया कि एल०पी०जी० सिलिंडर की बुकिंग एवं अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 06272- 2450 55 है।

आज जिला नियंत्रण कक्ष में 41 शिकायतें प्राप्त हुए इसमें सभी का जांचों उपरांत निवारण कर दिया गया ।
एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत इस पर दी जा सकती है,जिसका समाधान तत्काल

संबंधित पदाधिकारी के माध्यम से भी कराया जा रहा है।

एल०पी०जी० गैस के कमी के संबंध में फैली अफवाहों के मद्देनजर विभागीय निदेशानुसार प्रतिदिन गैस ऐजेंसियों एवं अन्य संबंधित स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई व्यक्ति एल०पी०जी० सिलिंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग में उच्च संलिप्त पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं डिलीवरी को और अधिक प्रभावी करने के लिए लगातार जिला प्रशासन के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।