#MNN24X7 ताजपुर/समस्तीपुर 3 अप्रैल, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बसही भिंडी निवासी रेलवे लोको पायलट प्रमोद सहनी हत्याकांड की निन्दा करते हुए हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिजनों को 10 लाख रूपए मुआवजा एवं ताजपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।
विदित हो कि लोको पायलट प्रमोद सहनी की गत रात्रि अपराधियों ने हरपुर भिंडी के दर्जिनिया पेट्रोल पंप के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
