#MNN24X7 दरभंगा मैथिली न्यूज नेटवर्क (MNN24X7) चैनल के नाम और पहचान (आईडी) का गलत तरीके से उपयोग करने की घटनाएं संज्ञान में आई हैं, जो अत्यंत गंभीर और आपत्तिजनक है। यह स्पष्ट किया जाता है कि बिना अधिकृत अनुमति के कोई भी व्यक्ति, चाहे वह स्वयं को पत्रकार बताए या किसी भी प्रकार से मीडिया से जुड़ा होने का दावा करे, चैनल को तुरंत सुचित करें। यदि कोई भी व्यक्ति हमारे चैनल की आईडी, नाम या लोगो का उपयोग बिना अनुमति करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चैनल प्रबंधन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ऐसे सभी मामलों की जांच प्रारंभ कर दी है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
हम सभी दर्शकों, प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील करते हैं कि यदि कोई व्यक्ति हमारे चैनल की आईडी का दुरुपयोग करता हुआ पाया जाए, तो उसकी सूचना तत्काल हमें या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
चैनल प्रबंधन पुनः स्पष्ट करता है कि इस प्रकार के फर्जीवाड़े को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
