Breaking News

#MNN24X7 मंगलवार, 7 अप्रैल को जेएमडीपीएल महिला महाविद्यालय,मधुबनी में आकाशवाणी जन सेवा प्रसारण के 90 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ) सत्येंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आकाशवाणी दरभंगा एवं महाविद्यालय के आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आकाशवाणी एवं नई पीढ़ी के बीच सशक्त जुड़ाव स्थापित करना था। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी दरभंगा से असअद दाऊद और बिनीत कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात अंजलि कुमारी के द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। स्वागत गान को स्वर दिया अंजलि और प्रीति ने।

समाज में रेडियो के महत्व को दर्शाते हुए प्रधानाचार्य प्रो (डॉ)सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज से कुछ दशक पूर्व तक रेडियो ही संचार का एकमात्र साधन था जिसमें देश-विदेश के समाचार से लेकर मनोरंजन भी प्राप्त किया जाता था । कॉलेज के बर्सर एवं सीनेट, सिंडिकेट के सदस्य डॉ अमर कुमार ने कहा कि उस ज़माने में शादी विवाह में रेडियो भेंट किया जाता था। डॉ अर्चना कुमारी ने रेडियो की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। डॉ शक्ति कुमारी ने कहा कि रेडियो के नाटक दिलचस्प हुआ करते थे। डॉ निवेदिता कुमारी ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें एक रेडियो दिया था जो आज भी उनकी याद दिलाता है। डॉ पुष्पलता ने आकाशवाणी के उस सुनहले दौर को याद किया जब नाटकों का प्रसारण खूब होता था।

भाषण प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसमें सुश्री आस्था सिंह को प्रथम, अंतरा कुमारी एवं अर्चना कुमारी को द्वितीय और आस्था कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक-मंडल में डॉ शक्ति कुमारी, डॉ निवेदिता कुमारी आकाशवाणी से आए असअद दाऊद और बिनीत कुमार ठाकुर थे।

आकाशवाणी दरभंगा के कार्यक्रम प्रमुख श्री असअद दाऊद ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त करना अपने आप में साहस का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन का एक और उद्देश्य प्रतिभा की खोज करना भी है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भविष्य में कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम अधिशासी बिनीत कुमार ठाकुर ने कहा कि आकाशवाणी ने हमेशा से स्वस्थ मनोरंजन और प्रामाणिक सूचना प्रदान करने की परंपरा बनाए रखी है। इससे जुड़कर हम बहुत कुछ सीख सकते हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ अर्चना कुमारी, डॉ अन्नपूर्णा कुमारी,डॉ सुभद्र झा,डॉ पुष्पलता,डॉ ममता,डॉ मधु कुमारी, पूजा कुमारी, डॉ अरुण कुमार मंडल, डॉ राखी कुमारी, डॉ शिव कुमार,डॉ शिखा कुमारी, डॉ माला कुमारी डॉ आशा कुमारी, डॉ श्वेता कुमारी,डॉ मीना कुमारी, डॉ सूजा ज़ाहिद अनवर, डॉ फैज अहमद उपस्थित थे।

छात्राओं में आस्था, प्रियंका, अंजलि, प्रीति, अंतरा, कुमारी जाह्नवी, रूपम, दिवा ज्योति, सायरा परवीन, साक्षी, दर्शना, मुस्कान आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन किया आस्था सिंह और अंतरा कुमारी ने, धन्यवाद ज्ञापन किया डॉ पुष्पलता झा ने। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

आने वाले 8 जून को आकाशवाणी अपने 90 वर्ष पूरे करेगी। इस क्रम में आकाशवाणी दरभंगा की योजना अपने श्रवण क्षेत्र में पड़ने वाले सभी नौ जिलों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की है।