दरभंगा।अखिल भारतीय मिथिला संघ के द्वारा सीतायन सभागार में श्री आलोक रंजन झा कला एवं संस्कृति मंत्री बिहार सरकार के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ जानकी नवमी सह मैथिली दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के अध्यक्ष श्री विनय कुमार झा संतोष ने किया। मुख्य अतिथि माननीय नगर विधायक श्री संजय सरावगी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य एम एल एस एम कॉलेज, दरभंगा श्री विद्या नाथ झा एवं पूर्व एमएलसी सह प्राचार्य सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा, श्री दिलीप चौधरी थे। नगर विधायक ने जानकी नवमी पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को विश्व पटल पर लाया गया उसी तरह मां जानकी को भी हम लोग हर घर पूजा अर्चना करके लाने का काम करेंगे। संघ के अध्यक्ष श्री विनय कुमार झा संतोष ने कहा कि मां जानकी नवमी सर्वप्रथम दरभंगा में अखिल भारतीय मिथिला संघ के द्वारा ही शुरू किया गया जो आज सर्व व्यापक हो गया है। संघ के महासचिव ने मां जानकी नवमी पर कहा कि सबसे पहले पूर्व सांसद कॉमरेड भोगेंद्र झा के निर्देशन में मां जानकी नवमी सह मैथिली दिवस का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम के सफल संचालन डॉ सुषमा झा शिक्षिका सह लोक गायिका के द्वारा की गई। जिन्होंने मां जानकी शक्ति स्वरूपा को ग्रामीण इलाकों में भी महोत्सव मनाने की जरूरत बताया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राम बिहारी झा के नेतृत्व में किया गया जिसमें रानी झा, नवनीत झा ,चांदनी झा चकोर गायक गायिकाओं के द्वारा प्रस्तुत की गई जो देर रात तक चलता रहा ।इस कार्यक्रम में संघ के प्रवक्ता श्री रोशन कुमार झा, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार कश्यप सुमन कुमार झा, नवल किशोर झा, सीपीआई के जिला मंत्री श्री नारायण जी झा, आनंद ठाकुर ,श्री कमलेश झा ,दीपक झा, शरद कुमार सिंह, पप्पू चौधरी, धीरू झा ,मृत्युंजय मृणाल, सुश्री प्रियंका झा, सोनी पूर्वे ,श्रीबालजीत झा , अजय राय, पृथ्वीनाथ राय आदि ने विचार व्यक्त किए।
11 May 2022
