Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा 07 मई, जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा आज गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आसी पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर संभावित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी गौड़ाबौराम को भूमि का मापी करा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग,उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डिग्री कॉलेज के संचालन के लिए अस्थाई और स्थाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

साथ ही जिलाधिकारी ने राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय आसी का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज के संचालन फिलहाल किया जायेगा।

उन्होंने विद्यालय भवन के रंग रोगन एवं मरम्मति कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया।

जिलाधिकारी ने किरतपुर प्रखंड के जमालपुर पंचायत एवं मुशहरिया में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर संभावित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया।

साथ ही जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय जगसो का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज के अस्थाई संचालन फिलहाल किया जायेगा।

उन्होंने विद्यालय भवन के रंग रोगन एवं मरम्मति कार्य के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, डीसीएलआर बिरौल,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।